हम इस आलेख में भारतीय संविधान के विषय में कुछ चर्चा करेंगे और हमारी यह चर्चा ‘संघ लोक सेवा आयोग’ द्वारा आयोजित की जाने वाली आईएएस की परीक्षा पर केंद्रित होगी, ताकि इस आलेख से आईएएस की परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रत्येक अभ्यर्थी को लाभ मिल सके। भारतीय संविधान – अवलोकन भारत का संविधान विश्व का सबसे लंबा संविधान है। ऐसे में, किसी एक आलेख में भारतीय संविधान को बाँधना लगभग नामुमकिन है, लेकिन फिर भी हम यहाँ भारतीय संविधान के कुछ ऐसे पहलुओं की चर्चा करेंगे, जिससे आपको इसके विषय में एक मोटा-मोटा अनुमान हो जाए और आपको अपनी तैयारी के दौरान भारतीय संविधान खंड को तैयार करने में कुछ सहायता मिल सके। तो आइए, अब हम अपनी चर्चा को आरंभ करते हैं। सीधे भारतीय संविधान का अवलोकन करने से पूर्व हमें यह समझ लेना चाहिए कि आखिर ‘संविधान’ क्या होता है? किसी अन्य कानून की तुलना में यह कैसे भिन्न होता है? किसी देश की राज्यव्यवस्था में इसका क्या महत्त्व होता है? इन तमाम प्रश्नों के उत्तर संविधान के प्रति आपकी समझ को और बेहतर बनाएँगे तथा आपकी अवधारणात्मक स्पष्टता में वृद्धि करेंगे। वस्तुतः संविधान किसी देश...